आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में रोजगार मेले में बीटेक के छात्रों ने सेल्समैन के लिए आवेदन किया, इंटर पास शैक्षिक योग्यता वाले पदों पर एमबीए और एमसीए ने दिए साक्षात्कार। 1102 अभ्यर्थियों में से 585 का हुआ चयन। ( Agra News: B.Tech, MBA, MCA appear for post of sales man eligibility 12th & UG Pass#Agra)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)बल्केश्वर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 25 सेवा प्रदाता कम्पनियों ने 1000 से अधिक रिक्त पदो के लिए मेले में 1102 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 585 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
कार शोरूम में सेल्समैन के लिए बीटेक ने किया आवेदन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक कार शोरूम में सेल्समैन के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर और स्नातक पास थी लेकिन सेल्समैन पद के लिए बीटेक छात्रों ने भी आवेदन किया, यह देख कंपनी के प्रतिनिधि भी सोच में पड़ गए, अभ्यर्थी का कहना था कि वह छह महीने से बेरोजगार है, किसी तरह से नौकरी लग जाए इसलिए सेल्समैन के पद पर नौकरी करने के लिए आ गया। इसी तरह से बीमा कंपनियों में इंटर पास शैक्षिक योग्यता के पदों के लिए एमबीए, एमसीए पास अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए।