आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एमजी रोड पर भीषण जाम लग रहा है, ई रिक्शा पर रोक। पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों का होगा पुलिस सत्यापन, बोर्ड पर दर्ज करना होगा चार्ज और पार्किंग ठेका की समय अवधि।
आगरा में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बैठक की, इसमें निर्णय लिया गया है कि एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य के चलते जाम लग रहा है। इसलिए एमजी रोड पर ई रिक्शा प्रतिबंधित करेंगे, ई रिक्शा का संचालन नहीं होगा। इस पर सख्ती की जाएगी।
पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, लगाना होगा बोर्ड
इसके साथ ही नगर निगम द्वारा शहर में पार्किंग के लिए जो ठेके दिए गए हैं उन पर बोर्ड लगाना होगा। इसमें ठेकेदार का नाम, पार्किंग शुल्क, पार्किंग ठेका की समय अवधि के साथ ही टोल फ्री नंबर भी दर्ज करना होगा। पार्किंग के कर्मचारियों को ड्रेस पहननी होगी जिससे उनकी पहचान हो सके। इनका पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा जिससे अपराधी किस्म के लोगों को पार्किंग ठेकेदार ना रख लें।