आगरालीक्स ….Agra News: आगरा कॉलेज में एलएलएम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी। ( Agra News: Agra College LLM Admission merit list declare#Agra)
आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सीकेगौतम के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एल.एल.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम कट-ऑफ मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों को दिनांक 18 जुलाई 2025 को प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक विधि संकाय (Law Faculty), आगरा कॉलेज, आगरा में काउंसलिंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एल.एल.बी. की अंकतालिका, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र, लागू होने की स्थिति में आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, चरित्र प्रमाण पत्र तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा।
सामान्य श्रेणी के लिए मेरिट 80.68
सामान्य श्रेणी (OPEN Category) के लिए न्यूनतम मेरिट अंक 80.68, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Category) के लिए 69.68, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC Category) के लिए 75.32 तथा अनुसूचित जाति (SC Category) के लिए 68.75 निर्धारित किए गए हैं।