आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फोन पर बात करते करते दौड़ती हुई आई युवती नंदन कानन एक्सप्रेस के आगे कूदी, मौत ( Agra News: 20 year old girl jump in front of train, Died#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल के मुताबिक, आगरा के बरहन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में बरहन के गांव तिहैया निवासी 20 साल की दिव्या लूप लाइन को पार कर दौड़ती हुई आई और पुरी से नई दिल्ली जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस के सामने कूद गई। दिव्या का सिर इंजन से टकराया और मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद पोर्टर ने स्टेशन अधीक्षक को हादसे की जानकारी दी।
काफी देर से फोन पर कर रही थी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती काफी देर से मोबाइल पर बात कर रही थी और जैसे ही ट्रेन आई, लूप लाइन को पार करते हुए ट्रेन के आगे कूद गई। युवती के परिजन भी सूचना पर पहुंच गए, उसने यह कदम क्यों उठाया अभी इसका पता नहीं चल सका है।