आगरालीक्स…आगरा में अतिक्रमण हटाने पर नगर निगम की टीम और दुकानदार आए आमने—सामने. जमकर मारपीट और बवाल के बाद पुलिस तक पहुंंचा मामला. देखें वीडियो
आगरा में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की टीम और स्थानीय लोग आमने—सामने आ गए. त्रिपाल गिराने और फर्नीचर ध्वस्त करने के बाद गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम को घेर लिया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनेां पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इसमें निगम कर्मी सहित पांच लोग घायल हुए हैं. हंगामा और मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस ने चौकी में भी दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ.मामला थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा क्षेत्र का है. नगर निगम की टीम बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए यहां पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले शराब के ठेके के पस पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों का चालान काटा और इसके बाद नाले पर अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया. इस दौरान अतिक्रमण हटाने के दौरान त्रिपाल गिराने के साथ ही नाले पर रखा फर्नीचर ध्वस्त कर दिया. इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम का विरोध करना शुय करि दिया. पहले तो दोनोंं पक्षों के बीच बातचीत से विवाद हुआ लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी. मारपीट में सफाई इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम समेत पांच लोग घायल हो गए.
सूचना पुलिस तक पहुंच गई तो पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आ गई. सराय ख्वाजा चौकी में भी दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुआ. पुलिस चौकी के अंदर ही हंगामा होने लगा. घायलों का मेडिकल कराया गया है. दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं.