आगरालीक्स…आगरा में कल रविवार शाम से निकलेगी प्राचीन शिव परिक्रमा. सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर में लगेगा मेला. जानिए परिक्रमा का रूट और उसका डायवर्जन..इन रास्तों पर सभी वाहनों की नो एंट्री
आगरा की प्राचीनतम शिव परिक्रमा सावन के दूसरे सोमवार को लगाई जाती है. शिव भक्त रविवार शाम से ही शहर के चारों कोनों में विराजित कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वीनाथ महादेव के साथ ही शहर के मध्य में विराजित श्रीमनकामेश्वर महादेव, रावली महादेव और वनखंडी महादेव के मंदिरों की परिक्रमा देते हैं और पूजा अर्चना करते हैं. सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मेला भी लगाया जाता है. ऐसे में कल रविवार को यह परिक्रमा लगेगी और बल्केश्वर मेला भी लगेगा. इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है और यातायात डायवर्जन भी जारी किया गया है.
