आगरालीक्स…आगरा के फैशन सेलोन एकेडमी में मनाया दीक्षांत समारोह. मेकअप और ब्यूटी कोर्स पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को मिला सर्टिफिकेट और मार्कशीट.
आगरा की जानी मानी मेकअप एकेडमी, फैशन सैलोन अकैडमी में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह मनाया गया. इसमें मेकअप और ब्यूटी कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट प्रदान की गई. इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में निरंतर बढ़ते अवसर छात्रों के लिए सुनहरा भविष्य लेकर आ रहे हैं.ट्रेनर मीत और दिव्यांशु ने भी इस अवसर पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया और बताया कि कैसे यह इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें करियर की असीम संभावनाएं हैं. इस खास मौके पर अदिति, ग्लोरी और शैंकी भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि फैशन सैलोन अकैडमी में इस समय एडमिशन जारी हैं, जहाँ इंटरनेशनल प्लेसमेंट के साथ साथ स्कॉलरशिप की सुविधाएँ भी दी जा रही हैं. समारोह के दौरान छात्रों की आँखों में आत्मविश्वास और खुशी की चमक देखने लायक थी। कार्यक्रम में फैकल्टी, अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा.