आगरालीक्स…आगरा धर्मांतरण केस में गैंग का लीडर गिरफ्तार, फिरोजाबाद का महेंद्र धर्म बदलकर बन गया अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल चचा. फिर चलाने लगा धर्मांतरण का रैकेट. इसके कब्जे में मिली एक युवती
आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले पंजाबी परिवार की कारोबारी की दो बेटियां धर्मांतरण में इस तरह से फंसी कि कोलकाता की मुस्लिम बस्ती में नाम बदलकर रहने लगी थीं. बुर्का पहनने लगी थीं और उनके निकाह की तैयारियां चल रही थीं. इसी बर्ष मार्च में दोनों लापता हुईं थ, आगरा पुलिस ने उनके लापता होने के चार महीने बाद दोनों को कोलकाता से बरामद किया और उन्हें वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द किया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को अरेस्ट किया है जिनके तार विदेशों से जुड़े हैं. धर्मांतरण कराने वाले गैंग की सदस्य आयशा से पूछताछ में पुलिस को सरगना अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल चचा के बारे में पता चला था।दिल्ली से सरगना अब्दुल चचा अरेस्ट
पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद से आगरा पुलिस ने अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सगना अब्दुल रहमान जिसे अब्दुल चचा कहते थे उसे अरेस्ट किया गया है उसके घर से धर्मपरिवर्तन से जुड़ी पुस्तक और सामग्री जब्त की गईंं है। अब्दुल रहमान मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है, उसका नाम महेंद्र पाल है उसने 1990—91 में धर्मपरिवर्तन किया था इसके बाद दिल्ली में रहने लगा और धर्मांतरण का बड़ा रैकेट चलाने वाले कलीम सिद्दीकी से जुड़ गया था कलीम सिद्दीकी को 2021 में अरेस्ट किया गया था इसके बाद जेल भेज दिया गया था उसके धर्मांतरण के काम को अब्दुल रहमान आगे बढ़ा रहा था।
अब्दुल रहमान के घर से रोहतक की एक युवती को भी रेस्क्यू किया गया, युवती की रोहतक में गुमशुदगी दर्ज है। इस गैंग में और भी लोग हैं उनकी छानबीन की जा रही है।
धर्मांतरण गैंग में किए गए अरेस्ट
अब्दुल रहमान सरगना वर्तमान दिल्ली मूल निवासी फिरोजाबाद
आयशा (एस.बी. कृष्णा) - गोवा
अली हसन (शेखर रॉय) - कोलकाता
ओसामा- कोलकाता
रहमान कुरैशी- आगरा
अब्बू तालिब- खालापार, मुजफ्फरनगर
अबुर रहमान- देहरादून
मोहम्मद अली- जयपुर, राजस्थान
जुनैद कुरैशी- जयपुर
मुस्तफा (मनोज)- दिल्ली
मोहम्मद अली- जयपुर