आगरालीक्स…श्रीनगर में तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर. इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी..सेना का आपरेशन महादेव..
भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सेना की ओर से चलाए गए आपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर में तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर कर दिए गए हैं. इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल हे. इसके अलावा दूसरा आतंकी 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल था. हालांकि सेना ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मंगलवार को इसकी जानकारी दे सकती है.आतंकियों के पास से अमेकिरी एम4 कार्बाइन, एक 47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं. कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है. आमी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. सेना के अनुसार सुबह 11 बजे खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद लिडवास इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया. इस बाद दूर से दो बार फायरिंग की आवाज सुनी गई. इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.