आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा समय से एक सप्ताह पहले हुई बंद. भारी बारिश से बालटाल और पहलगाम के रास्ते हुए खराब. इस साल 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा बर्फानी के दर्शन
भारी बारिश, लैंड स्लाइड और खराब रास्तों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा इस बार समय से एक सप्ताह पहले ही रोक दी गई है. यह यात्रा 9 अगस्त तक चलती थी लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूडी के अनुसार यात्रा मार्गों पर बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है. बालटाल और पहलगाम के रास्तों पर मरम्मत का काम होगा. इसलिए यात्रा को एक सप्ताह पहले रोकना पड़ा. उन्होंने कहा कि खराब रास्तों के चलते यात्रा फिर से शुरू करना संभव नहीं है.इस साल 4.10 लाख श्रद्धालु पहुंचे
अमरनाथ यात्रा में इस साल 4.10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं. यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और 9 अगस्त यानी रक्षाबंधन वाले दिन समाप्त होनी थी. पिछले साल 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ पहुंचे थे.