आगरालीक्स…भारत ने रोमांच की हदें पार कर देने वाला टेस्ट मैच जीता. इंग्लैंड को छह रन से हराया. सिराज को पांच विकेट…आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2—2 से बराबर हो गई है. ओवल में खेले गए पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच भारत लगभग हार के कगार पर था. आखिरी दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 35 रन बनाने थे और उसके चार विकेट बाकी थे लेकिन मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी ने रोमांच की सारे हदें पार कर दी और भारत ने यह मैच छह रन शेष रहते जीत लिया. इंग्लैंड को जीतने के लिए 374 रन का टारगेट मिला था लेकिन इंग्लैंड की टीम 368 रन पर आलआउट हो गई. भारत की ओर से सिराज ने पांच विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए
सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था जबकि दूसरा मैच भारत ने अपने नाम किया था. तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने सिर्फ 22 रन से जीत लिया जिसमें रविंद्र जडेजा की शानदार पारी खेली गई थी. चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा और अंतिम टेस्ट मैच भारत ने छह रन से अपने नाम कर लिया.
आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
ओवल टेस्ट मैच में भारत की जीत पर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है. जीत के बाद जोश हाईलेवल पर पहुंच गया. हिप हिप हुर्रे कर क्रिकेट प्रशंसकों ने अपना उत्साह जाहिर किया. स्पोर्ट्स विजार्ड क्लब के कोच तरुण सिंह का कहना है कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. कोई शॉर्टकट नहीं है, जो आपको आपके मुकाम तक पहुँचा सके. निरंतर अभ्यास ही मूल मंत्र है जो टीम इंडिया ने आज दिखाया.
आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
ओवल टेस्ट मैच में भारत की जीत पर आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है. जीत के बाद जोश हाईलेवल पर पहुंच गया. कोच तरुण सिंह के साथ हिप हिप हुर्रे कर क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपना उत्साह जाहिर किया.