आगरालीक्स…स्वस्थ रहने के चार मूल मंत्रों को जीवन में अपनाएं. आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा सन साइन इज लाइफ लाइन थीम पर आयोजित की गई कार्यशाला.
वर्तमान की व्यस्तता भरी जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित डाइट, प्रकृति, व्यायाम और प्रेम चार मूल मंत्र हैं। इन मूल मंत्रों को प्रतिदिन अपनी जीवन शैली में शामिल कर उत्तम स्वास्थ्य और उत्तम जीवन सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है। यह बात मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे एमडी फिजीसियन गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर सुशील गुप्ता ने आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जा रहे बोन एंड जॉइंट वीक के अंतर्गत मंगलवार सुबह दयालबाग स्थित खेलगांव में सन साइन इज लाइफ लाइन थीम पर आयोजित कार्यशाला में कहीं। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञों और मोर्निग वॉक करने वाले सजग नागरिकों को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए उपयोग में लाने आवश्यक टिप्स दिए।मुख्य अतिथि प्रील्यूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व अप्सा अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता ने आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने शहर वासियों से प्रकृति प्रेम में किए जा रहे प्रयासों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की भी अपील की। कहना था कि गुड मॉर्निंग की जगह अगर हम ग्रीन मार्निंग कहेंगें तो और भी सार्थक प्रयास साबित होगा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल अग्रवाल सचिव डॉक्टर अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ संजीव बोहरा ने मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि इस जागरूकता पूर्ण सेशन में जहां मुख्य वक्ता एमडी फिजिशियन डॉक्टर सुशील गुप्ता द्वारा खुशहाल और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए वहीं दूसरी ओर खेलगांव स्थित हॉल में मौजूद सजग चिकित्सक और नागरिकों ने उनसे अपने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को किया शांत। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर डॉ डीवी शर्मा, डॉ अशोक विज, डॉक्टर संजय चतुर्वेदी, डॉ मुकेश गोयल, डॉ प्रमोद गुप्ता द्वारा भी अपने विचार साझा किए गए।ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ अशोक शर्मा, डॉक्टर शरद गुप्ता, डॉक्टर समीक्षा गुप्ता, डॉ अर्चना पांडेय, डॉक्टर अमित चंद्रा, डॉ अरविंद यादव, डॉक्टर राजीव गुप्ता, डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह, रोटरी डिवाइन से डॉक्टर आमोद शंकर डॉक्टर अरुण अग्रवाल डॉ मुकेश चौहान और समक्ष जैन मौजूद रहे।