आगरालीक्स…आगरा में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रो संग कैलाश मंदिर पर हुआ रुद्राभिषेक. हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कैलाश महादेव मंदिर
भारत विकास परिषद् संपर्क शाखा की ओर से कैलाश महादेव मंदिर पर महा रुद्राभिषेक श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रो के साथ किया गया। आचार्य श्याम बाबा और पंडित गर्गाचार्य के मार्गदर्शन में पवित्र शिवलिंगों का वैदिक पूजन, अर्चना और अभिषेक संपन्न हुआ। कैलाश मंदिर परिसर में जैसे हीहर-हर महादेव के जयघोष गूंजे, वातावरण शिव भक्तिमय हो गया। अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे चले अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध, दही, घी, शहद, गंगाजल, नारियल पानी, गन्ने और अनार के रस व यमुना जल से अभिषेक किया। सचिव इना फौजदार ने बताया कि महारुद्राभिषेक में भाग लेना शिवकृपा और सौभाग्य का क्षण है। सावन में रुद्राभिषेक का पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। यह श्रद्धालुओं के लिए पुण्यदायी है बल्कि सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार का भी एक प्रभावशाली माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. रश्मि कपूर सिंह, अजीत फौजदार, वीरेंद्र सिंघल, विष्णु गोयल, प्रवीण जैन, हरीश शर्मा, नितिन गुप्ता, अंजू पटेल, मनीषा जैन, मंजू सिंघल आदि मौजूद रहे ।