आगरालीक्स…आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़. बदमाश ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हुआ घायल..
थाना सदर बाजार क्षेत्र के जखौता चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल अभियुक्त की पहचान प्रभु उर्फ टंगा निवासी रुनकता थाना सिकंदरा के रूप में हुई है।अभियुक्त बन्द मकानों के ताले तोड़कर/नकबजनी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख रूपये (चोरी किये हुए), 01अवैध तमंचा 315 बोर , एक खोखा कारतूस, एक जीवित कारतूस व अन्य सामान बरामद