आगरालीक्स आगरा में फेसबुक से युवती ने चांदी व्यापारी से दोस्ती कर ठगे 1.12 करोड़ रुपये, मुकदमा दर्ज। साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कर सकते हैं शिकायत। ( Agra News: Businessman Duped Rs 1.12 Crore after Facebook friend#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के साइबर थाने में कमला नगर रश्मि नगर के रहने वाले चांदी कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अप्रैल महीने में उनके फेसबुक पर राधिका राय के नाम से युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट कर ली और युवती को अपना फेसबुक फ्रेंड बना लिया।
मैसेज और काल पर युवती से होने लगी बात
इसके बाद युवती से चांदी कारोबारी की मैसेंजर उसके बाद व्हाटस एप नंबर ले लिया और मोबाइल पर भी बातें होने लगी। युवती ने चांदी कारोबारी की सभी जानकारी ले ली। बातों में चांदी कारोबारी को लेने के बाद युवती ने लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड करा दिया।
1.12 करोड़ रुपये ठगे
इसके बाद युवती ने चांदी कारोबारी को बताया कि यूएसडीटी करेंसी में रुपये इन्वेस्ट किए थे, रुपये दोगुने हो गए हैं। रुपये दोगुनु होने का लालच देकर चांदी कारोबारी का एप का लिंक भेजकर खुलवाए गए खाते में 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दिए। इसके बाद 29 अप्रैल को पंकज नाम के युवक का खाता भेजा और 9.15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस तरह पैसे जमा कराए और दो मई को एक स्क्रीनशॉट भेजा कहा कि अच्छा मुनाफा हुआ है, 36 लाख रुपये के 50 लाख रुपये हो गए हैं। इसके बाद लगातार पैसे एकाउंट में जमा कराए। 14 मई तक 1.12 करोड़ रुपये जमा करा लिए।
मार्केट डाउन का हावाला देकर ठगी
चांदी कारोबारी ने मुनाफा के पैसे मांगे तो उससे युवती ने कह दिया कि मार्केट डाउन चल रहा है। उन्होंने और रुपये देने से इन्कार कर दिया, एप के माध्यम से खोले गए एकाउंट से पैसे वापस लेना चाहे तो नहीं मिले। उन्होंने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है टीमें जांच में जुटी हुई हैं।