आगरालीक्स…. आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी जोन आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ को पुलिस महानिदेशक का प्लेटेनियम और अपर पुलिस आयुक्त आदित्य, सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, पीयूष कांत राय सहित 13 पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों को डीजी का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाएगा। ( Agra News: ADG Anupam Kulshrestra & 14 Police person honored on 79th Independence Day#Agra)
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को जोन के जिलों में सराहनीय कार्य, क्राइम कंट्रोल, पुलिस को तकनीकी रूप से समक्ष बनाने के लिए महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह हीरक प्लेटेनियम प्रदान किया जा रहा है। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त आदित्य को धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश में अहम योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक का रजत पदक, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और एसीपी छत्ता पियूष कांत राय को रजत पदक से सम्मानित किया जा रहा है।
ये भी किए जा रहे सम्मानित
थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, पश्चिमी जोन के सर्विलांस प्रभारी एसआई अनुज कुमार, सिटी सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी प्रिंस कौशिक, एसओजी पुलिस आयुक्त में तैनात आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार, एसओजी पश्चिमी जोन में तैनात आरक्षी धीरज कुमार को भी रजत पदक दिया जा रहा है। इसके साथ ही निरीक्षक राजेश कुमार और एसआई श्याम सुंदर यादव को उत्क्रष्ट सेवा सम्मान पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला कारागार के 5 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है।