आगरालीक्स…आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस. रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन
आगरा। सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, शाहदरा चैक पोस्ट, आगरा में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन महेशचंद्र शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा एवं सचिव अनिकेत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अनिकेत शर्मा ने ध्वजारोहण कर सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।आज़ादी का संदेश
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम त्रिवेदी और अमरपाली, विशेष कार्याधिकारी ने विद्यार्थियों को आज़ादी का महत्व बताते हुए कर्त्तव्य पथ पर अग्रसर होने का आह्वान किया। अकादमिक हेड अनुराधा शर्मा एवं धर्मेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्कूल परिसर को हराभरा बनाना थाI
रंगों में बसी देशभक्ति
छात्रों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विभिन्न हाउसेज़ द्वारा किया गया, जिनके रंगों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़कर देशभक्ति की थीम को सजीव किया गया—
लाल रंग – बलिदान का प्रतीक
हरा रंग – किसानों की कठिन मेहनत का प्रतीक
पीला रंग – भारत की संस्कृति और विविधता का प्रतीक
नीला रंग – पवित्र नदियों का प्रतीक, जो जीवन को पोषण और स्थायित्व प्रदान करती हैं। सफलता के पीछे समर्पण
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों का अथक परिश्रम और मार्गदर्शन रहा
पुष्पेन्द्र शर्मा, नीरज कुमार सिंह चौहान, कुणाल मित्तल, डॉ. राम प्रकाश सिंह, शीबा हुसैन, आलोक चौधरी, ज्योति सिंह, रीतू शर्मा, अनुराग रॉय, अमित अरोरा, विपिन कुमार, हर्ष, साधना अग्रिहोत्री, निकिता खंडेलवाल, नेहा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, स्वदेशना पचौरी, कमाक्षी, शुभी अग्रवाल, पूनम, पायल गौतम, अंजलि घोटा, नवनीत सिंह।