आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल अर्ली लर्निंग सेंटर ईएलसी (ELC) में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव..
ईएलसी में जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे शिक्षार्थी श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी सुंदर पोशाकें पहनकर आए, जिससे वातावरण और भी मनमोहक हो गया। दिन की शुरुआत गौरांगी माता जी के सत्र से हुई, जिसमें सभी ने मिलकर कीर्तन किया और कान्हा जी का अभिषेक किया। बच्चों ने मंत्रोच्चारण किया और श्रीकृष्ण भजनों की धुन पर नृत्य कर माहौल को भक्ति से भर दिया।अभिभावकों को भी दर्शन के लिए आमंत्रित किया गया और उन्हें माखन-मिश्री से भरी छोटी मटकियाँ प्रसाद स्वरूप भेंट की गईं। यह पूरा दिन आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहा, जिसने बच्चों को हमारी समृद्ध संस्कृति, धर्म और जीवन मूल्यों का अद्भुत अनुभव प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता (सीईओ शारदा ग्रुप) और शारदा वर्ल्ड स्कूल ईएलसी निदेशक डॉ. गरिमा यादव ने शुभकामानाये प्रेषित की।