आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल में एसी का कंप्रेसर फटने से लगी आग, आग की लपटें देख होटल से लोग बाहर निकल आए, अफरा तफरी का माहौल बना रहा। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ( Agra News: Fire break out in Hotel in Agra#Agra)
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र स्थित होटल की अंतिम फ्लोर से रविवार देर रात आग की लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग की लपटें तेज होने से होटल से लोग बाहर निकल आए, दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी का कंप्रेसर फटना बताया जा रहा है, आग से किसी व्यक्ति को होई हानि नहीं हुई है।
खबर अभी अपडेट की जा रही है