आगरालीक्स…आगरा में पिकनिक स्पॉट बन गए यमुना घाट. लबालब यमुना को देखने के लिए घाटों पर लग रही लोगों की भीड़. सुबह और शाम को नजारा देखने वाला
आगरा के यमुना घाट इस समय पिकनिक स्पॉट बने हुए हैं. यमुना इस समय लबालब चल रही है. घाटों तक यमुना का पानी चल रहा है. ऐसे में यमुना को निहारने के लिए लोगों का जमघट घाटों पर लग रहा है. सुबह और शाम का नजारा तो देखने लायक होता है. लोगों की भीड़ यमुना घाटों पर नजर आती है. यमुना आरती स्थल पर तो दोपहर के समय में भी लोग अपने वाहनों को रोक—रोककर यमुना को निहार रहे हैं.
यमुना खतरे के निशान के करीब
यमुना नदी इस समय खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है. प्रशासन की ओर से लगातार यमुना के जलस्तर पर नजरें रखी जा रही हैं. डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो नदी किनारे न जाएं. इसके अलावा नाविकों से कहा है कि कुछ दिन के लिए यमुना में नाव न चलाएं.