Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A 75-year-old man jumped into a canal to end his life, his 72-year-old wife jumped to save him…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: A 75-year-old man jumped into a canal to end his life, his 72-year-old wife jumped to save him…#agranews

489

मैनपुरीलीक्स….75 साल के बुजुर्ग ने जान देने को लगाई नहर में छलांग, 72 साल की पत्नी बचाने के लिए कूद गई. 9 किमी तक पति का हाथ थामकर बाहर निकालने की कोशिश में तैरती रही…

आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में बेटों की उपेक्षा से त्रस्त 75 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार सुबह मैनपुरी के घिरोर पुल से इटावा ब्रांच नहर में जान देने के लिए छलांग लगा दी. पति को रोकने के लिए पीछे आ रही 72 वर्षीय पत्नी भी पति को बचाने के लिए नहर में कूद गई. नहर में कूदने के बाद पति का हाथ थामकर बाहर निकालने की कोशिश में पत्नी तैरती रही और जद्दोजहद करती रहीं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पति की जान नहीं बचा पाई लेकिन उसे अदम्य साहस ने पति—पत्नी के रिश्ते के महत्व और प्रेम की दास्तां जरूर बयान की.

जानिए क्या है मामला
फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित झलकारी नगर में रामलड़ेते रहते हैं. इनकी पत्नी 72 वर्षीय श्रीदेवी ने बताया कि बेटे—बहुओं से परेशान होकर पति शुक्रवार सुबह गुस्से में घर से निकल गए थे. वह जान देने की बात कह रहे थे. इस वजह से वो पीछे पीछे उनके चल दी. घिरोर पुल के पास पहुंच कर पति नहर में कूदने के लिए पुल पर चढ़ गई. इस पर उसने पति का हाथ पकड़ लिया, लेकिन पति ने हाथ झटक कर नहर में छलांग लगा दी. पति को बचाने के लिए महिला भी नहर में कूद गई. नहर में कूदने के बाद उसने पित का हाथ पकड़ लिया था और नहर किनारे आने की कोशिश में लगी रही. बहाव तेज होने के कारण करीब नौ किमी तक वह तैरती रही लेकिन पति को बचाने में असफल रही. कुछ ग्रामीणों की सहायता से बुजुर्ग रामलड़ेते का शव नहर से निकाला गया.

बेटों से थे परेशान
श्रीदेवी ने बताया कि उनके चार बेटै हैं. सभी मजदूरी करते हैं. तीन साल पहले पति रामलड़ेते का कूल्हा टूट गया था जिसके बाद वो काम करने में पूरी तरह से असमर्थ हो गए थे. इस पर बेटों ने भी उनेस मुंह मोड़ लिया. दवा के लिए भी पैसे देना बंद कर दिया था. पति को खो देने के गम में श्रीदेवी का रो—रोकर बुरा हाल है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!