आगरालीक्स…आगरा में झपट्टा मारकर सड़कों पर लोगों के मोबाइल, पर्स छीनकर भाग जाने वाले छह शातिर शाहगंज पुलिस ने पकड़े. जानिए क्या हैं इनके नाम और कहां के रहने वाले
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय मोबाइल छिनैती गैंग के 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये सभी शातिर सड़कों पर लोगों के मोबाइल व पर्स छीनकर भाग जाते थे. पुलिस इनकी तलाश में थी. गश्त के दौरान शाहगंज पुलिस ने सीटीकॉलोनी से इन सभी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 13 मेाबाइल फोन, देा बाइक और एक चाकू बरामद किया है.मोबाइलों को बेचकर करते थे मौज मस्ती
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद 09 मोबाइल अभियुक्तों के द्वारा योजना बनाकर अलग-अलग स्थानों पर रास्ते से आ-जा रहे लोगों से छीने हैं. अभियुक्तगण छिनैती के मोबाइल को बेचकर मिले रुपयों से अपनी मौज-मस्ती पूरी करते हैं. सभी अभियुक्तों का एक गैंग है, अभियुक्त पहले योजना बनाते हैं फिर घटना को अंजाम देते हैं. आज सभी अभियुक्त छिनैती में अब तक मिले मोबाइल फोन को बेचने जा रहे थे. बरामद छिनैती के मोबाइल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त-राशिद ने बताया कि उसके पास जो एंड्राइड मोबाइल मिला है वह उसने अभियुक्त- आसिफ और सोनू के साथ मिलकर दो महीना पहले एक व्यक्ति से जनपद- मथुरा से छीना था, अभियुक्त- आसिफ ने बताया कि उसके पास से जो एंड्राइड मोबाइल मिला है वह उसने अभियुक्त- सोनू और इमरान के साथ मिलकर मथुरा में एक व्यक्ति से छीना था तथा एप्पल मोबाइल सिकन्दरा क्षेत्र से कीटम के पास से एक व्यक्ति से छीना था. अभियुक्त- सोनू ने बताया कि उसके पास जो एंड्राइड मोबाइल मिला है उसने अभियुक्त- इमरान और शानू के साथ मिलकर सिकन्दरा में कारगिल पैट्रोल पम्प के पास एक महिला से छीना था तथा अन्य 01 एंड्राइड मोबाइल अभियुक्त का है. अभियुक्त- इमरान ने बताया कि उसके पास से जो एंड्राइड मोबाइल मिला है वह उसने अभियुक्त- शानू और उदय के साथ मिलकर मथुरा में फरह से एक व्यक्ति से छीना था तथा एप्पल मोबाइल थाना शाहगंज से रेलवे फाटक के पास से एक महिला से छीना था. अभियुक्त-शानू ने बताया कि उसके पास जो एंड्राइड मोबाइल मिला है वह उसने अभियुक्त- उदय और रशीद के साथ मिलकर शमशाबाद रोड़ के पास से एक व्यक्ति से छीना था तथा एप्पल मोबाइल अभियुक्तों ने मलपुरा से एक व्यक्ति के पास से छीना था. अभियुक्त- उदय ने बताया कि उसके पास से जो एंड्राइड मोबाइल मिला है वह उसने अभियुक्त- रशीद और आसिफ के साथ मिलकर मथुरा से एक महिला से छीना था तथा अभियुक्त के पास जो दो अन्य एंड्राइड मोबाइल मिले हैं वो दोनो अभियुक्त के हैं.
- रशीद पुत्र छोटे लाल निवासी- किशोर पुरा गांधीनगर वृन्दावन थाना वृन्दावन कोतवाली मथुरा।
- आसिफ पुत्र साबिर निवासी- भीम नगर गली नंबर- 1 नरीपुरा थाना शाहगंज, आगरा ।
- सोनू पुत्र सुरेश निवासी- फैजान प्लांट के पास नरीपुरा थाना शाहगंज, आगरा।
- इमरान पुत्र पप्पू निवासी- गली नंबर 01 भीम नगर थाना शाहगंज, आगरा ।
- शानू पुत्र मोती निवासी- फैजान प्लांट नरीपुरा थाना शाहगंज, आगरा।
- उदय पुत्र दीपचंद निवासी- रोहित नगर नरीपुरा थाना शाहगंज, आगरा ।