आगरालीक्स…आगरा से खाटू श्याम सीकर में होगा श्याम संकीर्तन महोत्सव. 1 सितंबर को निकलेगी खाटूधाम के लिए डाक निशान यात्रा. भव्य दरबार सजेगा और छप्पन भोग लगेगा…
आगरा की एक शाम सांवरे के नाम समिति की ओर से 9वां श्याम संकीर्तन महोत्सव खाटू श्याम जी जिला सीकर राजस्थान में हिसाल वाली धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है. 4 सितंबर को शाम चार बजे से होने जा रहा यह संकीर्तन होगा. इसके लिए एक सितंबर को सुबह 8 बजे ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग से डाक निशान यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा आगरा से श्री खाटू श्याम जी राजस्थान के लिए जाएगी. समिति की ओर से जानकारी दी गई है कि जो पदयात्री डाक निशान यात्रा में जाना चाहते हैं, उनकी व्यवस्था निशुल्क की रहेगी. भव्य संकीर्तन महोत्सव में अखण्ड ज्योति, आलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, चांदी का निशान, छप्पन भोग भी लगाया जाएगा.