आगरालीक्स …Agra News: आगरा कॉलेज की एलएलबी और बीए एलएलबी की 600 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली। बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) ने सत्र 2025 26 के लिए एलएलबी और बीए एलएलबी की आगरा कॉलेज को मान्यता दी।( Agra News: Agra College get permission for admission in LLB & BA LLB#Agra)
आगरा कालेज में एलएलबी और बीए एलएलबी की 300—300 सीटें हैं, बीसीआइ द्वारा एक वर्ष के लिए ही एलएलबी और बीए एलएलबी की मान्यता दी जा रही है। आगरा कालेज के एलएलबी और बीए एलएलबी को बीसीआइ की मान्यता नहीं मिली थी इसके चलते प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। आगरा कालेज से विधि पाठ्यक्रम करने के लिए अभ्यर्थी चक्कर लगा रहे थे। बीसीआइ ने एलएलबी और बीए एलएलबी के लिए एक वर्ष की मान्यता दे दी है, विश्वविद्यालय प्रशासन को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए विकल्प देने के लिए पत्र लिखा गया है जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।