आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नकली दवा मामले में दो और नई थोक की दुकानों की जांच, अब पांच फर्मों की चल रही जांच। दवाओं को जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की जा रही जांच। ( Agra News: Drug Department start investigation in two new firm in counterfeit medicine#Agra )
औषधि विभाग और एसटीएफ ने हे मां मेडिको मोती कटरा के संचालक हिमांशु अग्रवाल पर एक करोड़ की रिश्वत लेने के साथ ही सन फार्मा और सेनेफो कंपनी की नकली दवा बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पुडुचेरी की फर्म मीनाक्षी फार्मा के राजा उर्फ एके राणा के साथ ही (न्यू बाबा मेडिको लखनऊ के विक्की और पार्वती ट्रेडर्स के सुभाष बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही 2.13 करोड़ की दवाएं भी जब्त की हैं।
बंसल मेडिकल के बाद एमएसडी और ताज मेडिकल की जांच
औषधि विभाग की टीम संजय बंसल की बंसल मेडिकल गोगिया मार्केट में तीन दिन से जांच कर रही थी। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, जांच में सामने आया है कि बंसल मेडिकल के परिवार के सदस्यों की एमएसडी और ताज मेडिकल एजेंसी है, इन दोनों की भी जांच की जा रही है। दवाओं की खरीद बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
दवाओं को जलाने का वीडियो वायरल
इसके साथ ही दवाओं को जलाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह दवाएं ताजगंज क्षेत्र में यमुना किनारे पर जलाने की बात कही जा रही है, अधजली दवाओं के साथ ही दवा के रैपर भी हैं। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय का कहना है कि वीडियो पुराना लग रहा है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
हे मां मेडिको संचालक हिमांशु अग्रवाल, 2.13 करोड़ की दवाएं जब्त 14 नमूने लिए
श्री राधे मेडिकल एजेंसी, दीपक सिंघल
बंसल मेडिकल संचालक संजय बंसल 7 नमूने लिए
एमएसडी मेडिकल
ताज मेडिकल