आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में काला जादू कर जमीन से सोना निकालने के नाम पर 16 लाख ठगे. पुलिस ने ठग किया अरेस्ट..जानें इसके काले कारनामे
आगरा पुलिस ने काले जादू के नाम पर जमीन से सोना निकालने के नाम पर एक युवती को गुमराह पर 16 लाख रुपये ठग लिए. थाना डौकी पुलिस ने सर्विलाांस पुलिस के साथ आरोपी ठग को अरेस्ट कर लिया इसके पास से पुलिस ने कब्जे से ₹2,90,000/-, 05 मोबाइल फोन, 2 अदद पीली धातु की तार, पीले रंग की धातु की दानेदार लडियाँ एवं एक काला जादू की किताब बरामद किया है.
डीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि थाना डौकी से लगातार शिकायत मिल रही थी जिसमें एक व्यक्ति द्वारा काला जादू के नाम पर लोगों को जमीन से सोना निकालने के नाम पर ठगा जा रहा था. एक युवती ने अपने साथ हुई 16 लाख की ठगी की शिकायत पुलिस से की. उसने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात रितेश नाम के एक व्यक्ति से हुई जिसमें उसने काला जादू कर जमीन से सोना निकालने का दावा किया. युवती उसकी बातों में आ गई और धीरे—धीरे कर युवती ने उसे जमीन से सोना निकालने के नाम पर 16 लाख रुपये दे दिए. इसकेे लिए ठग ने उसके घर पूजा भी कराई और जमीन से एक कलश निकाला जिसमें मोतियों की मालाएं थी. युवती ने बताया कि जब उसने इसकी जांच के लिए वो सुनार के पास पहुंची तो सुनार ने मालाएं और मोतियां नकली बताए.
इस पर युवती ने आरोपी ठग रितेश से अपने 16 लाख रुपये वापस मांगे. ठग ने 8 लाख रुपये की रकम वापस कर दी लेकिन बाकी की रकम न देकर वो फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी ठग रितेश को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस का कहना है कि रितेश उड़ीसा का रहने वाला है. उसकी जांच की जा रही है और उसके बारे में और जानकारी की जा रही है.