आगरालीक्स….आगरा में कपड़ा व्यापारी की दुकान में 8 लाख की चोरी. व्यापारी के देखे ही उड़ गए होश
आगरा के बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में एक कपड़ा शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. रविवार देर रात चार चोरों ने शोरूम का शटर तोड़ा और गल्ले में रखे करीब 8 लाख रुपये चोरी कर ले गए. सोमवार सुबह इसकी जानकारी हुई. व्यापारी के देखते ही होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश छा गया. घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. इससे पहले भी इसी शोरूम को चोर निशाना बना चुके हैं. तब भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था.शाहगंज के आनंदपुरम में शोभराज हिरवानी रहते हैं. शोभराज की शिवाजी मार्केट में लवीना गारमेंट के नाम से कपड़ों का शोरूम है. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे उनके पास शोरूम का शटर टूटा होने की सूचना फोन पर मिली. जब वो दुकान पर हपुंचे तो अंदर जाने पर पता चला कि गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये चोर ले गए. सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गए तो रात करीब ढाई बजे चार चोर आते हैं. सब्बल से शटर तोड़ने के बाद अंदर जाते हैं और इसके बाद रुपये लेकर भाग जाते हैं. चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबल भी तोड़ दी थी.
थाना रकाबगंज पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में है. दुकान मालिक शोभराज ने बताया कि 16 महीने पहले भी उनके दुकान में इसी तरह से चोरी हुई थी. तब डीसीपी सिटी सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस ने दो दिन में चोरी का खुलासा किया था.