आगरालीक्स…आगरा में 12वीं तक के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद. पहले आदेश 8वीं तक के थे लेकिन संशोधन आदेश जारी…4 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
आगरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज बुधवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया. बारिश का यह क्रम स्कूल की छुट्टी के समय हुआ जिसके कारण बच्चों को भी परेशानी हुई. सुबह से घने बादल छाए हुए थे. इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आगरा के सभी निजी, सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई तथा सभी बोर्डों के स्कूल 12वीं तक के बंद रहेंगे. इस संबंध में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक और आगरा में स्कूलों की संस्था अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि यह निर्णय सही है. भारी बारिश के कारण बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है. फिसलन बहुत हो जाती है जिसके कारण खतरा बना रहता है. प्रशासन का यह आदेश सराहनीय है. इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद करने के डीएम के आदेश जारी किए गए थे लेकिन अब डीआईओएस की तरफ से नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 4 सितंबर को बंद रखने के आदेश पारित किए गए हैं.दोपहर को हुई जोरदार बारिश
आगरा में बुधवार दोपहर को हुई जोरदार बारिश ने हर ओर जलभराव कर दिया. मौसम विभाग का अलर्ट है कि भारी बारिश का क्रम जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
