नईदिल्लीलीक्स… नेपाल में एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, कारण जान कर हैरान रह जाएंगे।
नेपाल के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 28 अगस्त को निर्देश जारी करते हुए एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सात दिन में मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराने और नियमों का पालन करने के लिए कहा था, बुधवार रात को सात दिन पूरे हो गए। इसके बाद भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसके बाद 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगाने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए। इसके लिए मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म कंपनियों को लेटर जारी किए जा रहे हैं।
इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगाया गया प्रतिबंध
नेपाल के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाटस संचालित करने वाली कंपनी के साथ ही एक्स, फेसबुक, यूटयूब, रेडिट सहित अन्य प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हट सकता है प्रतिबंध
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगाया गया प्रतिबंध रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हट सकता है। इसके साथ ही मानक भी चेक किए जाएंगे कि पूरे किए जा रहे हैं कि नहीं। अभी तक टिकटॉक, वीटॉक, वाइबर और निबंज ने नेपाल में रजिस्ट्रेशन करा लिया है।