आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में तेज बारिश, जलभराव और पीईटी की परीक्षा के चलते कल यानी छह सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे, जानें किस कक्षा तक के स्कूलों की गई छुटटी। ( Agra News: School’s up to 8th Standard closed on 6th September due to heavy rain & UP PET Exam#Agra)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोड के अनुसार. आगरा में लगातार हो रही भारी बारिश व जलभराव के कारण छात्र, छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत, अन्य स्थानीय कार्यक्रम एवं आगरा में छह सितंबर को यू०पी० पेट परीक्षा-2025 (UP PET EXAM 2025) होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में जनपद आगरा के समस्त परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक/ कम्पोजिट / राजकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / वित्तविहीन / सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई० एवं अन्य समस्त बोर्ड (प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक) के विद्यालयों में दिनांक 06.09.2025 (शनिवार) का अवकाश घोषित किया जाता है। आगरा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूलआगरा में तीन सितंबर को तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया था। इसके चलते चार सितंबर को कक्षा 12 वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। पांच सितंबर को वारावफात की छुटटी थी। छह सितंबर को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे, सात सितंबर का रविवार है ऐसे में स्कूल अब आठ सितंबर को खुलेंगे।

एक घंटे की बारिश से यमुना किनारा रोड पर जलभराव
आगरा में शुक्रवार दोपहर में बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद यमुना किनारा मार्ग पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे जलभराव होने से वाहन फंस गए, दोनों तरफ जाम लग गया। इसके साथ ही राजा की मंडी, बिजलीघर सहित शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है और जाम लग रहा है।