आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 72 एमएम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम। ( Agra News: 72 MM rain recorded in last 24 hours in Agra#Agra )
आगरा में सुबह से ही धूप निकल आई है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिन में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। दिन का तापमान 34 डिग्री के आस पास रह सकता है।
छाए रह सकते हैं बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आठ सितंबर को आगरा में बादल छाए रह सकते हैं।
आईएमडी का पूर्वानुमान
07-Sep 26.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers