आगरालीक्स…Agra News: आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में एक प्लॉट के लिए छह आवेदन, प्लॉट की संख्या के तुलना में छह गुना आवेदन आए। जानें कब निकलेगी लॉटरी और क्या है प्रक्रिया, रेट भी जानें। ( Agra News: 6 times more application for 322 Plots of Atalpuram Sector 1#Agra )
आगरा में ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। अटलपुरम के फेज वन में सेक्टर 1 के लिए 322 आवासीय प्लॉट का आवंटन लॉटरी से किया जाना है। इसके लिए आनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए, कुल मूल्य की 10 प्रतिशत कीमत के साथ आवेदन किए गए। नौ सितंबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।
322 प्लॉट के लिए 1842 आवेदन हुए प्राप्त
आनलाइन आवेदन की नौ सितंबर को अंतिम तिथि थी, 322 प्लॉट के लिए 1842 आवेदन प्राप्त हुए हैं, एक प्लॉट के लिए छह आवेदन आए हैं। 15 सितंबर को आवेदन पत्र पूरे नहीं हैं उनकी सूची जारी की जाएगी। 22 सितंबर तक आवेदन पत्र की कमियों को दूर कर सकेंगे।
29 सितंबर को लॉटरी से होगा आवंटन
अटलपुरम के सेक्टर 1 में 322 आवासीय प्लॉट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, इसके लिए 29 सितंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। सबसे ज्यादा ईडब्ल्यूएस प्लॉट हैं इनकी संख्या 81 है। एमआईजी 2 प्लॉट की संख्या 80 है। सबसे कम आठ प्लॉट एचआईजी के हैं।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र