आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में जिला प्रशासन ने बाढ़ का ताजा अपडेट किया जारी। जानें कैसे हैं शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कैसे हैं हालात।
आगरा में यमुना में बाढ़ से 30 कॉलोनी में पानी पहुंच गया, बेलनगंज बाजार के रास्ते पर पानी भर गया। यमुना किनारा मार्ग पर पानी भर गया था। बल्केश्वर, जीवनीमंडी, दयालबाग, सिकंदरा क्षेत्र में बाढ़ से कॉलोनियों में पानी भर गया था। मंगलवार रात से यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है। अब धीरे धीरे पानी उतरने लगा है। मगर, अभी भी कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यमुना का पानी भरा हुआ है। ( Agra News: Agra Flood Update, Yamuna water Level @ 501.03 Feet at 10 AM#Agra )
कम होने लगा यमुना का जलस्तर
आगरा में अब यमुना का जलस्तर कम होने लगा है, मंगलवार रात को यमुना का जलस्तर 501.42 फीट तक पहुंच गया था यह बुधवार सुबह 10 बजे 501.03 फीट पर दर्ज किया गया है। अभी यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट आई है।
यमुना का जलस्तर 501.03 फीट 152.715 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आगरा में आज नौ सितंबर को रात 10 बजे बजे
यमुना का जलस्तर 501.42 फीट 152.835 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में आगरा में आज नौ सितंबर को सुबह आठ बजे
यमुना का जलस्तर 501.32 फीट 152.805 मीटर
डेंजर लेवल 500 फीट 152.400 मीटर
हाई फ्लो लेवल 507.74 फीट 254.760 मीटर
आगरा में बाढ़
9 सितंबर 2025 को यमुना का जलस्तर 501.42 फीट
2023 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 499.60 फीट
2010 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 500 फीट
1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 508 फीट