आगरालीक्स…आगरा के टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड की हालत बद से बदतर. आए दिन गिरते हैं यहां वाहन. सड़क इतनी खराब कि चलना मुश्किल
टेढ़ी बगिया से 100 फुटा रोड की हालत काफी समय से बद से बदतर बनी हुई है. मनोहर गार्डन तक की रोड का यह हाल दो साल से दुर्दशा में है. R.B डिग्री गर्ल्स कॉलेज और सीएनजी पेट्रोल पंप के पास कुछ समय पहले खुदाई की गई थी जिसकी वजह से सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि बारिशों में पानी भर जाता है और सड़क खराब होने के कारण वाहनों को उल्टी तरफ से आना पड़ रहा है. ये कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है.लड़कियों के कॉलेज (R.B.degree college) के आगे इतना गहरा गड्ढा है खुदाई के बाद सड़क न बनने के कारण लड़कियों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले कॉलेज के पास गड्ढे में एक कार गिर गई. बारिश का पानी यहां भरा रहता है. क्षेत्रीय लोगों ने इस सड़क के निर्माण और नाले के निर्माण की मांग की है.