आगरालीक्स…आगरा कैंट पर 223 यात्रियों को पकड़ा. विशेष टिकट चेकिंग अभियान में इनसे 1.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला. बिना टिकट यात्रा करते हुए जानिए कितने यात्री पकड़े
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशानुसार आगरा मंडल के आगरा छावनी स्टेशन पर 10 सितंबर को बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में 69 बिना टिकट यात्रियों से 46320 रु, अनियमित यात्रा करने वाले 144 यात्रियों से 65905 रु तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 10 यात्रियों से 1600 रु सहित कुल 223 यात्रियों से रुo 113815 का जुर्माना वसूला गया.
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीएंडपीएस बी के शर्मा के निर्देशन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम के कुशल निर्देशन में इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके.