आगरालीक्स…आगरा कलक्ट्रेट में दिव्यांग ने किया आत्मदाह का प्रयास. अचानक खुद पर डाल लिया ज्वलनशील पदार्थ,मच गया हड़कंप
अगरा के कलक्ट्रेट में अपनी समस्याओं को लेकर आए एक दिव्यांग युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय दिव्यांग एकता मंच के जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने अचानक पेट्राल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद एक दरोगा और जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी ने उन्हें रोक लिया. बाद में समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन मिला जिसके बाद धरना समाप्त हुआ
भारतीय दिव्यांग एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष् देवेंद्र सविता ने बताया कि दिव्यांगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ककुआ में बना आसरा सेंटर बंद कर दिया गया है. इसमें दिव्यांगों की ई ट्राई साइकिल से संबंधित उपकरण की खरीद की जाती थी. इसे फिर से चालू किया जाना चाहिएऔर सभी को निशुल्क उपकरणों की सुविधा मिलनी चाहिए.
इन्हीें सब मांगों को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन कोई अधिकारी काफी देर तक नहीं मिलने आया. दोपहर दो बजे जिलाधिकारी आए जिन्हें ज्ञापन दिया गया ओर उन्होंने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया. लेकिन इसके बाद भी दिव्यांगों ने धरना समाप्त नहीं किया और नारेबाजी करते रहे. तकरीबन पांच बजे जिलाध्यक्ष पवन तोमर ने एक बोतल भरकर लाया पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया. यह देखकर वहां हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद दरोगा ने उनसे बोतल छीन ली. बाद में मांगों के सबंध में कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हो सका.