Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Ram devotees invited people to visit Janakpuri by riding on two-wheelers…#agranews
आगरा

Agra News: Ram devotees invited people to visit Janakpuri by riding on two-wheelers…#agranews

423

आगरालीक्स….भैया! जनकपुरी कौ पांँच दिना कौ न्यौता है… सबन्नै आनौ है..युवा राम भक्तों ने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर जनकपुरी देखने के लिए किया लोगों को आमंत्रित

हम द्वार सजाएँ, हम दीप जलाएँ, राम आएंगे.. नैना भीगे भीगे जाएँ, कैसे खुशी ये छुपाएँ, राम आएंगे.. ऐसे हृदय स्पर्शी भजन की सुरधारा और जय श्री राम के गगन भेदी जयघोषों के मध्य रविवार सुबह श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले जब सैकड़ों युवा राम भक्त शांति के प्रतीक सफेद रंग की टीशर्ट पहनकर अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर सनातन धर्म की भगवा ध्वज पताका लहराते हुए श्री राम चौक कमला नगर से नगर वासियों को जनकपुरी महोत्सव के लिए आमंत्रित करने निकले तो भक्ति, जोश, उत्साह और हर्ष-उल्लास का ऐसा ज्वार उमड़ा जैसे पूरा कमला नगर और बल्केश्वर क्षेत्र राम के रंग में रंग गया हो..रामभक्त शरद माहेश्वरी ने लोगों से अपील की है कि लोग इस जनकपुरी महोत्सव में अपनी सहभागिता करें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लें.

श्रीराम चौक से लेकर जनकपुरी कार्यालय तक निकाली गई इस विशाल और भावपूर्ण आमंत्रण यात्रा में कमला नगर और बल्केश्वर के विभिन्न मार्गों पर क्षेत्रवासियों ने राम भक्तों पर जमकर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह उनका स्वागत किया। कर्मयोगी फव्वारा चौक पर कर्मयोगी एंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पार्षद पति पवन बंसल के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, वहीं कमला नगर पानी की टंकी चौराहे पर सिंधु सेवा संगम द्वारा अमृत मखीजा के नेतृत्व में आमंत्रण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान समिति के महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल द्वारा ब्रजभाषा में दिया गया निमंत्रण सभी के दिल को छू गया। वह लगातार माइक से पुकार रहे थे, “भैया! जनकपुरी में पाँच दिना को न्यौता है.. जनकपुरी देखिबे सबन्नै आनौ है..” इससे पूर्व श्री राम चौक पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रभु श्री राम की ध्वज पताका लहराकर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया। आमंत्रण यात्रा का संयोजन और नेतृत्व शैलू गौतम व संचालन महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया। आमंत्रण यात्रा में भोला अग्रवाल, राकेश वर्मा, धीरज वर्मा, आरके सिंह, अखिल जैन और शोभित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, नंदी महाजन, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, नीरज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष मित्तल, तपन अग्रवाल, गौरव परमार, जुगल श्रोत्रिय, विनय आगरी, हरीश शर्मा गुड्डू, चंद्रवीर फौजदार, मनोज शाक्य, मनीष बंसल, नवनीत कुलश्रेष्ठ एड., बीपी शाक्य और वंश अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!