मथुरालीक्स…हॉस्टल रूम में बीटेक छात्रा की जिंदा जलकर मौत. कमरे से निकलीं आग की लपटें और चीखें. पुलिस जांच में जुटी
मथुरा दिल्ली हाइवे पर स्थित एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रही 19 साल की छात्रा की हॉस्टल के रूम में जिंदा जलने से मौत हो गई है. छात्रा के रूम में से जब आग की लपटें बराबर वाले रूम में रह रही अन्य छात्रा ने देखी तो उसकी चीख निकल गई. अन्य लोगों ने वहां पहुंंचकर गेट तोड़ा लेकिन तब तक छात्रा की जलकर मौत हो गई. इधर सूचना पर पुलिस और छात्रा के परिजन भी पहुंच गए. परिजनेां ने हंगामा किया और हॉस्टल संचालक व उसकी पत्नी पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है.
हाथरस की रहने वाली थी छात्रा
हाथरस के सहपऊ की रहने वाली 19 साल की छात्रा मुस्कान जीएलए यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही थी. वह यूनिवर्सिटी के पास ही बने राधारानी हॉस्टल के कमरा नंबर तीन में रह रही थी. बुधवार शाम को एक अन्य छात्रा ने मुस्कान के कमरे से चीख पुकार की आवाज के साथ आग लगी देखी. इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया. आसपास के दुकानदार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़ा, लेकिन तब तक मुस्कान की जलकर मौत हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई वहीं जानकारी पर हाथरस से परिजन भी यहां पहुंच गए.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दमकल और फोरेंसिक टीम को बुला लिया. दमकल ने आग पर काबू पाया और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर परिजन जब यहां पहुंचे तो उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया. छात्रा के पिता का आरोप है कि एक महीने पहले हॉस्टल संचालक की पत्नी से कहासुनी हुई थी. जिसे लेकर वह रंजिश मानने लगी. दिनेश ने हत्या का आरोप लगाया है. वहीं सीओ सदर संदीप सिंह का कहनना है कि छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हुई हे. मामले की जांच की जा रही है.