आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना डूब क्षेत्र में 2567 पिलर लगाए जाएंगे, जिससे पता चल सकेगा कि कॉलोनी और बिल्डिंग डूब क्षेत्र में तो नहीं है और डूब क्षेत्र में निर्माण का भी पता जाएगा। ( Agra News: 2567 Pillar installation work may start from 5th October 2025 in Yamuna#Agra)
आगरा में यमुना करीब 5134 मीटर लंबाई में है, यमुना की तलहटी पर कॉलोनी और बिल्डिंग बना ली गईं, इसे लेकर लंबे समय से डूब क्षेत्र के निर्धारण का मामला चल रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय जल आयोग को असगरपुर से प्रयागराज तक डूब क्षेत्र निर्धारण के आदेश दिए थे। इसके बाद रिमोट सेंसिंग, हैदराबाद के विशेषज्ञ डॉ. एवी सुरेश ने पांच सदस्यीय दल के साथ सेटेलाइट से 100 साल की बाढ़ के आधार पर डूब क्षेत्र का चिन्हाकन कराया। डूब क्षेत्र का निर्धारण करने के बाद अक्षांश और देशांतर के आधार पर प्रत्येक 200 मीटर की दूरी चिन्हित की गई हैं जहां पिलर लगाए जाएंगे।
5 अक्टूबर 2025 से लगाए जाने हैं पिलर
यमुना डूब क्षेत्र में पिलर लगाने के लिए रामगंगा कमांड ने टेंडर जारी कर दिए हैं, लोअर खंड सिचाई अभियंताओं की देखरेख में पिलर लगाए जाएंगे। याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता के अनुसार, सिचाई विभाग द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, पांच अक्टूबर 2025 से पिलर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। पांच महीने में 2567 पिलर लगाए जाने हैं इस तरह 31 मार्च 2026 तक सभी पिलर लग जाएंगे।