Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Ramleela Raja Dashrath Ajay Agarwal get threat, demand for security#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Ramleela Raja Dashrath Ajay Agarwal get threat, demand for security#Agra

856

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा की रामलीला में रामबरात की रार के बाद लंका कांड, राजा दशरथ को मिल रही जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग। ( Agra News: Ramleela Raja Dashrath Ajay Agarwal get threat, demand for security#Agra )


उत्तर भारत की 148 साल पुरानी रामबरात में रार मच गई है। प्रभु श्री राम बरात लेकर कमला नगर में सजी मिथिला नगरी यानी जनकपुरी में पहुंचे। यहां दशरथ बने बीएन ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और श्री राम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आरोप लगाए कि जनकपुरी के मंच पर उनके लिए जो जगह निर्धारित की गई थी उस पर उन्हें बैठने नहीं दिया गया। इसके बड़हार की दावत में भी आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने वीडियो जारी कर जनकपुरी आयोजन समिति पर आरोप लगाए इसके बाद नया मामला सामने आया है।
कह रहे हैं राजा दशरथ यहीं आएंगे, फिर देखते हैं


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजा दशरथ बने अजय अग्रवाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है और गर्वन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उनका कहना है कि जनपुरी आयोजन के दौरान जान से मारने की धमकी मिल रही है। शुभचिंतकों का कहना है कि जनकपुरी कमेटी में कुछ तत्व ऐसे हैं जो कह रहे है कि राजा दशरथ आएंगे तो यहीं फिर देखते हैं, इससे सुरक्षा की चिंता हो रही है इसलिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

जनकपुरी के मंच से शुरू हुआ विवाद
18 सितंबर को कमला नगर में सजी जनकपुरी के जनक मंच पर राजा दशरथ को खंभे के पीछे बैठाने से जहां असहज स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं शुक्रवार को आयोजित बड़हार की दावत में उन्हें व्यक्तिगत आमंत्रण पत्र न दिए जाने से मामला और तूल पकड़ गया। जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से राजा जनक राजेश अग्रवाल द्वारा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और नगरवासियों को बड़हार की दावत के लिए निमंत्रण दिया गया था। लेकिन राजा दशरथ अजय अग्रवाल को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र नहीं दिया गया। राजा दशरथ अजय अग्रवाल का कहना है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 3:23 बजे राजा जनक का फोन आया और दावत में आने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई निमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं हुआ। राजा जनक का कहना था कि आमंत्रण लग्न पत्रिका के समय दे दिया गया था। राजा दशरथ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिना औपचारिक आमंत्रण और पूर्व सूचना के वे बड़हार की दावत में सम्मिलित नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार को जनक मंच पर उन्हें अमर्यादित व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी भावनाएँ आहत हुईं। अजय अग्रवाल ने कहा कि बिना औपचारिक आमंत्रण और पूर्व सूचना के वे बड़हार की दावत में सम्मिलित नहीं हो सकते.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

error: Content is protected !!