आगरालीक्स …Agra News: आगरा के 162 साल पुराने प्रतिष्ठित आगरा क्लब की बैठक में हंगामा, आठ मैनेजिंग और बैलेटिंग निदेशक चुने गए, सचिव पद पर चुनाव जल्द। अध्यक्ष पद पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को वर्तमान अध्यक्ष एयर कमोडोर एसके गुप्ता ने कार्यभार सौंपा। ( Agra News: Commissioner Shailendra Singh take charge of Agra Club President#Agra)
आगरा क्लब की वार्षिक साधारण बैठक यानी एजीएम शुक्रवार को हुई। बैठक में सोलर प्लांट, गोल्फ कोर्स में आ रही समस्याओं सहित अन्य मुददों पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। इसके बाठ आठ मैनेजिंग और बैलेटिंग निदेशकों का चुनाव हुआ। वहीं, सचिव पद पर जल्द चुनाव होगा, सचिव पद के लिए छह दावेदार हैं। नई कार्यकारिणी में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।
मैनेजिंग कमेटी के निदेशक
एडीएम प्रशासन एबी सिंह, कर्नल धर्मेंद्र सिंह, ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, ले.कर्नल करण वीर साही, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, विनय कुमार बंसल, अनुराग शर्मा और सौरभ अग्रवाल
बैलेटिंग कमेटी के निदेशक
एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, कर्नल हुकुम सिंह, विंग कमांडर गीत कौर, ले. कर्नल संजय सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अजय ढ़ांडा, मुकेश चंद्र सुराना, यशवर्धन मेहता, अरविंद कुमार सड़ाना