आगरालीक्स…आगरा में गोगिया परिवार की दो और फर्मों पर ड्रग डिपार्टमेंट की जांच, अभी तक पांच फर्मों पर की जा चुकी है जांच, 14 सैंपल लिए गए
आगरा में बंसल मेडिकल एजेंसी और हे मां मेडिको पर औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम के छापे में नकली दवा जब्त की गईं थी, चार दवा कारोबारियों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद से थोक दवा बाजार में दवाओं के अवैध धंधे की मुख्यालय में लगातार शिकायत की जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को फुब्बारा स्थित दो और मेडिकल फर्म ड्रग डिपार्टमेंट की जांच में शामिल हो गई है. यह दोनों फर्में भी गोगिया परिवार की हैं. इनकी अभी तक पांच फर्मों पर जांच की चुकी है. ड्रग डिपार्टमेंट ने यहां से 14 सैंपल लिए हैं.
के केयर और मेडिकल प्वाइंट पर जांच
सहायक औषधि आयुक्त के अनुसार फुब्बारा के थोक दवा बाजार में टीम गठित कर जांच की जा रही है.गोगिया परिवार की तीन फर्मों पर जांच के बाद शनिवार को दो और फर्मों के केयर और मेडिकल प्वाइंट पर जांच की गई. यहां से 14 सैंपल लिए गए हैं. इससे पहले दो दिन पहले टीम ने पंकज गोगिया की गोगिया मेडिकल एजेंसी, राधे कृपा के संचालक नरेश गोगिया और कुलदीप गोगिया के एनके एंटरप्राइजेज की जांच की थी. यहां से भी जांच के नमूने लिए गए थे. ये सभी फर्में एक ही परिवार की हैं.