आगरालीक्स…आगरा में नवरात्रि महोत्सव कल से. देवी जागरण, भव्य झांकियों के साथ होगा डांडिया और छप्पन भोग…
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी, आगरा द्वारा सेक्टर 6D, एफ पार्क,आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा योजना में आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव 2025 का पोस्टर बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ विमोचित किया गया। यह भव्य आयोजन 22 सितम्बर से 02अक्टूबर 2025 तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ 22 सितम्बर को कलश यात्रा एवं घट स्थापना से होगा।इसके उपरांत प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
महोत्सव की प्रमुख झलकियाँ –
23 सितम्बर :सुंदरकांड पाठ
24 सितम्बर :रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
25 सितम्बर :देवी जागरण
26 सितम्बर :भव्य झांकियाँ
27 सितम्बर :कीर्तन
28 सितम्बर :देवी स्तुति
29 सितम्बर :शोभायात्रा
30 सितम्बर :महाआरती
01 अक्टूबर :छप्पन भोग एवं डांडिया
02 अक्टूबर :कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा
आयोजक संरक्षक डॉ. मदन मोहन शर्मा, आयोजक लंकेश दीपक सारस्वत ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे एवं सायं 7:30 बजे आरती संपन्न होगी। युवा समिति के नकुल सारस्वत,निक्की भगत, अरुण श्रीवास्तव,गब्बर राजपूत,टोनी वर्मा, प्रशांत परमार,आकाश सारस्वत व दीपू चौहान ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना,भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रसार करना है। संरक्षक डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि–नवरात्रि का यह पावन महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी में भक्ति एवं सेवा भावना जाग्रत करने का अवसर है। हम सबका प्रयास है कि आगरा की धरती पर श्रद्धा,आस्था और भारतीय संस्कृति का यह पर्व भव्यता के साथ सम्पन्न हो।समाज के हर वर्ग की सहभागिता से यह आयोजन और भी सार्थक बनेगा।”