आगरालीक्स…आगरा में नेपाली महिला को बस में सफर के दौरान हुई प्रसव पीड़ा. स्वस्थ बेटी को दिया जन्म
नेपाल की रहने वाली महिला अपने पति के साथ सूरत से आगरा होते हुए नेपाल के लिए बस द्वारा वापस जाने को निकली थी लेकिन आगरा में फतेहपुर सीकरी में बस यात्रा के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई. यहां एक होटल पर बस रुकते ही महिला की तबीयत और बिगड़ने ली इस पर महिला को एंबुलेंस की मदद से अछनेरा सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है.
नेपाल के रहने वाले ललित अपनी पत्नी अनु परिहार के साथ सूरत से नेपाल लौट रही थी. कोरई टोल प्लाजा के पास एक होटल पर बस रुकते ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी. पति ललित ने यात्रियों को अपनी पत्नी की स्थिति से अवगत कराया. इस पर तत्काल 108 नंबर से एंबुलेंस को सूचित किया. एंबुलेंस टीम ने प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों की देखरेख में अनु ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है. मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं.