आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में सरेआम युवक ने युवती को दिया अश्लील प्रस्ताव. विरोध में तमंचा दिखाकर डराया…शिकायत दर्ज
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े युवक ने सरेआम एक युवती को अश्लील प्रस्ताव दे डाला. इस पर जब युवती ने विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. पुलिस में पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है.
सिकंदरा क्षेत्र में एक युवती अपने एक साथी युवक के साथ मॉल के सामने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी. तभी वहां एक युवक आया और उसने उल्टी सीधी बातें शुरू कर दी. युवती का आरोप है कि दबंग ने उससे कहा कि पांच हजार में चलेगी क्या…जब इस पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखा तमंचा बाहर निकालकर दिखाया और धमकाया. इस पर वहां अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.