आगरालीक्स…आंवलखेड़ा, गायत्री तपोभूमि से डायरेक्ट हरिद्वार शांतिकुंज के लिए मिलेगी हर रोज बस. जानिए कितना है किराया और क्या है रूट
गायत्री तपोभूमि के गृह निवास आंवलखेड़ा से हरिद्वार के शांतिकुंज के लिए दोनेां ओर से एक—एक बस संचालित की गई है. नवरात्र के पहले दिन से फाउंड्री नगर डिपो की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. गायत्री तपोभूमि शांतीकुंज हरिद्वार के प्रबुद्ध लोगों एवं प्रबंधकों ने बस को फूलमालाओं से सुसज्जित कर शांतीकुंज के आचार्यों से बस का पूजन किया. बस के चालक परिचालकों तथा स्टेशन इंचार्ज फाउंड्री नगर रंजना शर्मा, वरिष्ठ लिपिक फाउंड्री नगर अशोक शर्मा को अंग वस्त्र भेंट करते हुए,बस को आंवलखेड़ा के लिए रवाना किया.
इस मौके पर उदय मिश्रा द्बारा बस पर स्वास्तिक बनाकर विधिविधान से बैंडबाजों के साथ बस को रवाना और डा. संजय चतुर्वेदी, औंकार नाथ तिवारी एवं गायत्री परिवार के सभी लोग शामिल हुए और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बस को रवाना किया.
जानिए टाइमिंग और रूट
बस आंवलखेड़ा से 10.30 बजे शांति कुंज के लिए और वापसी में शांति कुंज से 09.00 बजे आंवलखेड़ा हेतु प्रस्थान करेगी। मार्ग आंवलखेड़ा से मुड़ी चौराहा, खंदौली,हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर,मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की हरिद्वार होती हुई शांति कुंज पहुंचेगी. आंवलखेड़ा से शांति कुंज हरिद्वार का किराया 621/ रु होगा.