आगरालीक्स…(Video) आगरा के पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर अस्पताल में ली नशा मुक्त भारत की शपथ. डॉक्टरों और स्टाफ ने कहा—बदलाव की शुरुआत खुद से करेंगे…
देशभर में इस समय नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कई तरह के एक्टिविटीज की जा रही हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इस बदलाव की शुरुआत खुद से करने की शपथ भी ली जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को आगरा के हाइवे स्थित पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर अस्पताल भी नशा मुक्त भारत अभियान में शामिल हो गया. सोमवार को अस्पताल में डॉ. संदीप अग्रवाल के साथ ने डॉक्टरों और स्टाफ के साथ नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ली.
उन्होंने बताया कि शराब, सिगरेट, बीड़ी, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य और समाज दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। नशे को युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रभावित होंगी। सोमवार को अस्पताल में नशामुक्त समाज बनाने और अपने परिवारों में नशे का विरोध करने की शपथ ली।
ये ली शपथ
युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, यह अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें। देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आज हम सब नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि न केवल हमारा समाज, परिवार, मित्र बल्कि हम स्वयं भी नशामुक्त रहेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है।
इसलिए, आइए हम सब मिलकर अपने जिले आगरा, राज्य उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प करें। मैं शपथ लेता/लेती हूं कि मैं अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करूंगा/करूंगी।
जय हिन्द!