आगरालीक्स…आगरा में मैक्सिकन टूरिस्ट का पर्स मेट्रो में छूटा, पर्स में कैस और पहचान पत्र सहित जरूरी कागजात थे. इस तरह मिला वापस
आगरा मेट्रो की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ने एक बार फिर सुरक्षित यात्री सेवा का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। आगरा मेट्रो का बेहद चर्चित लॉस्ट एंड फाउंड सेल यात्रियों का खोया कीमती सामान लौटाने में आंकड़ो का नया कीर्तिमान लिख रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को स्टेशन की बैग स्कैनिंग मशीन के पास रुपयों से भरा एक विदेशी (मैक्सिकन)यात्री का पर्स मिला। इस पर्स में 11000 रुपये नगद एवं पहचान पत्र मिले। ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी स्टाफ (एसएसएफ) स्टाफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्री को उनका बैग सुरक्षित वापस कर दिया।
मेट्रो यात्री ने बैग सुरक्षित वापस मिलने पर आगरा मेट्रो का आभार जताया एवं मेट्रो कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। यूपीएमआरसी के एमडी श्री सुशील कुमार ने कहा, “मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने हमेशा यात्रियों का भरोसा जीता है। मेट्रो अन्य किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है।“