मथुरालीक्स…लग्जरी ट्रेन से मथुरा पहुंची राष्ट्रपति. श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, सुदामा कुटी, कुब्जा कृष्ण मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान में किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एक विशेष ट्रेन से नई दिल्ली से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) की यात्रा की। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उन्होंने वृंदावन और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया। राष्ट्रपति ने श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, सुदामा कुटी, कुब्जा कृष्ण मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन कर और पूजा-अर्चना की।
स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह विशेष ट्रेन से वृंदावन पहुंची. तकरीबन 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर उतरीं. यहां उनका स्वागत प्रदेश् सरकार के गन्ना विकास अैर चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने किया.
इन मंदिरों में किए दर्शन
वृंदावन पहुंचकर राष्ट्रपति ने सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान के चरणों में माथा टेका. मंदिर में वे करीब आधा घंटा तक रहीं. उन्होंने ठाकुर जी के लिए भेंट स्वरूप लिफाफा अर्पित किया. उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा. यहां से वे निधिवन पहुंची. यहां उन्होंने वृक्षों की पूजा की और पांच सौ मीटर की परिक्रमा लगाई. निधिवन में वह करीब आधा घंटा तक रहीं और बिहारी जी की प्राकट्य स्थली, रंग महल, रास मंडल, बंशी चोरी राधा रानी और स्वामी हरिदास जी के समाधि स्थल पर जाकर दर्शन किए.