आगरालीकस…आगरा में नवदुर्गा महोत्सव पण्डाल में गूंजी मां दुर्गा के भजनों की गंगा, भक्ति और श्रद्धा में डूबे भक्तजन,
आगरा। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…, मैया ऊंचे भवन में होती है तेरी जय-जयकार…, लेके पूजा की थाली, ज्योत मैनें जला ली…, जैसे मैया के भजनों से आज मां दुर्गा का पम्डाल गूंजना रहा। मां दुर्गा के जयकारों का उद्घोष और झूमते नाचते सैकड़ों भक्तजन। तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय नवदुर्गा महोत्सव में आज भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मां के भजनों का गंगा देर रात बहती रही।
भजन संध्या का शुभारम्भ सर्वप्रथम गणपति की आराधना के साथ हुआ। सचिन मनचंदा, चंदन शर्मा ने मां के भजनों के भक्तिमय राग छेड़े तो हर भक्त भक्ति में डूबा नजर आया। वृद्धों से लेकर बुजुर्ग तक मां के भजनों को गाते और झूमते नजर आया। प्रातः मंगला आरती के साथ ही मां दुर्गा के पण्डाल में क्षेत्रीय भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। 26 सितम्बर को मां का दरबार गुब्बारों से सजाया जाएगा। 27 सितम्बर को देवी जागरण, 28 सितम्बर को डांडिया उत्सव व 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।